इस मास आप अच्छी सेहत का भरपूर आनंद उठाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन-मस्तिष्क में ताजगी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप ऊर्जावान बने रहेंगे और लंबित कार्य को इस मास असानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। नए काम के लिए भी कोई लाभकारी प्रस्ताव मिल सकता है। आपको सहयोगी से मदद मिलेगी। मेहनत से कैसे असंभव को संभव बनाना किस तरह होता है, इसका रोमांचित करने जैसा अनुभव मिलेगा। परिवार में प्रोपर्टी को लेकर लोगों के बीच अनबन आने से बचाना होगा। कोई लाभदायक यात्रा हो सकती है। प्रेमियों को प्रेम की मधुरता का एहसास होगा।