यह मास बहुत ही रोमांचक अनुभव वाला साबित हो सकता है। जीवन की यादगार बातों को तरोताजा करने के नहीं भूलने वाले अनुभव मिल सकते है। कुछ रोमांचित कर देने वाली उपलब्धियां भी हासिल हांेगी और आपकी पारिवारिक कद्र बढ़ने वाली है। मान-मर्यादा में चार चांद लग जाएंगे। परिवार के सदस्य या मित्र-बंधु आपसे मदद से मदद की अपेक्षा करेंगे। कारोबार सामान्य रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर बनी चिंता दूर हो जाएगी। वैसे जीवनसाथी संग प्यार भरा समय गुजरेगा। दांपत्य में खुषहाली बनी रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। प्रोपर्टी के लिए दोस्त की मदद लें। प्रेमियों के लिए अनुकूल समय है।