सेहत में सुधार के लिए रहन-सहन में बदलाव लाना होगा। मानसिक संतुलन बनाए रखना होगा और कामकाज में गतिषीलता लाने के लिए सहकर्मियों को साथ लेना होगा। उतावलेपन से बचना रहेगा। मास के मध्य तक पैसे की जरूरत बढ़ सकती है, जिसकी पूर्ति मित्र से कर्ज लेकर करनी होगी। मन में आई निराषा जीवनसाथी या प्रिय की मदद से दूर हो सकती है। वैसे नौकरी में तरक्की के भी योग बने हुए हैं। व्यावसायिक सफलता और सामाजिक मान-सम्मान मिल सकता है। मासांत में पारिवारिक माहौल बदला-बदला रहेगा। कुछ यात्रा करनी होगी। दंापत्य में प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। जमीन-जायदाद के लिए समय अनुकूल है।