मिलेजुले साधारण परिणामों वाले इस मास में आपको भले ही कोई नयापन नहीं दिखे लेकिन मास के मध्य तक भाग्योदय हो सकता है। आकस्मिक धनागमन होने से आर्थिक क्षेत्र में मजबूती आ सकती है। धन लाभ से अत्यधिक प्रसन्नता आएगी और आप उस पैसे से कोई लंबित काम के पूरा कर पाएंगे। नए मकान की खरीद की योजना बन सकती है। कारोबार हो नौकरी उनमें नकारात्मक विचार आने से आप परेषान हो सकते हैं। लंबी यात्रा का योग बनने वाला है। निजी वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। दांपत्य जीवन रोमांस की सरसता से भरी रहेगी।