इस मास कार्यक्षेत्र में अच्छे स्वास्थ्य की बदौलत ही अपनी सक्रियता बढ़ाने में सफल होंगे। आपमें शारीरिक तंदुरूस्ती और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। भीषण गर्मी में भी आपपर भागदौड़ का असर नहीं होने वाला है। किसी भी कार्य को शांति से निपटाना संभव हो पाएगा। नए काम का कोई अनुबंध मिल सकता है। यह आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती लाने वाला साबित होगा। अच्छी आय होने का असर परिवार पर भी दिखेगा और रहन-सहन में आधुनिकता आएगी। परिवार के के सहयोग से नई प्रोपर्टी के लिए प्रयास कर सकते हैं। पुष्तैनी प्रोपर्टी भी मिल सकती है। दांपत्य में जीवनसाथी से भावनात्मक तालमेल बिठाने में असहजा आ सकती है। लंबी यात्रा लाभदायक हो सकती है।